गरियाबंद – गौ संरक्षण को लेकर एक बड़ा आंदोलन आकार लेता नजर आ रहा है आज सोमवार को मैनपुर मे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रैली निकाल तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा, जिसमें गौवंश के संरक्षण के लिए ठोस और कड़े कदम उठाने की मांग की गई उनका कहना है कि गौ माता केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ और ‘राष्ट्रदेव’ का दर्जा देने, गौहत्या पर सख्त राष्ट्रव्यापी कानून बनाने, गौ मंत्रालय के गठन और गोबर-गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग के लिए अनुसंधान केंद्र स्थापित करने जैसी अहम मांगें रखी गईं। साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुव्यवस्थित चारा प्रबंधन की भी बात कही गई आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की रणनीति भी तय की गई है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीराम सेना हिन्दू संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, आकाश मिश्रा, देवराज साहू, तेजेश्वर सोनवानी, देव वासनिक, रोमेश बंछोर, दिनेश सचदेव, देवेंद्र सिन्हा, संतोष यादव, दिनेश शर्मा, ऋषिकेश दास, हर्ष दास, सवितानंद साहू, राज बघेल, आदित्य त्रिवेदी, कोमल साहू, तिलेश निर्मलकर, कोमल साहू, वरूण पटेल सहित बड़ी संख्या मे नगर के समस्त गौ सेवक, व्यापारीगण, समस्त हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






