Home देश पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग खत्म, टूटे सारे रिकॉर्ड, 91...

पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग खत्म, टूटे सारे रिकॉर्ड, 91 फीसदी से ज्यादा मतदान

30
0

कोलकाता – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक 91 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान रघुनाथगंज विधानसभा सीट पर हुआ है। यहां करीब 95 फीसदी मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा।

भाजपा vs TMC का कड़ा मुकाबला

राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। तृणमूल कांग्रेस के चुनाव प्रचार का दारोमदार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कंधों पर है। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने धुआंधार प्रचार किया है। कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव सभाओं को संबोधित किया।

ट्रिब्यूनल से मंजूर मतदाताओं की सूची जारी

बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिन्हें जांच के बाद ट्रिब्यूनल ने मतदान की मंजूरी दे दी है। 139 लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जो गुरुवार को वोट डाल सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रिब्यूनल ने राज्य में मतदाता सूचियों के गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर विवादों से संबंधित 657 मामलों का निपटारा किया है।

पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, पहले फेज में 91 फीसदी से ज्यादा लोगों ने किया लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले फेज के मतदान में करीब 91 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं।

पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम पांच बजे तक 89 फीसदी से ज्यादा मतदान

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 89 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है

कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प

बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। बंगाल में भीषण गर्मी के बावजूद सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही कतार में देखी गई है।