रायपुर – नगर निगम में कथित 100 करोड़ रुपये से अधिक के जमीन घोटाले ने प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम आयुक्त विश्वदीप ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें तत्कालीन जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, इंजीनियर योगेश यादव और अजय श्रीवास्तव शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि लगभग 150 एकड़ से ज्यादा जमीन को नियमों के विपरीत वैध करने की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान निगम मुख्यालय को नजरअंदाज करते हुए फाइलें सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग भेजी गईं।






