दुर्ग – पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक बीएड छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के सहपाठी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
मृतिका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खैरागढ़ जिले की निवासी थी। यूनेश्वरी दुर्ग के बीएम कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो वर्षों से दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी युवक कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) बालोद जिले का रहने वाला है।






