Home छत्तीसगढ़ विंग कमांडर की आत्महत्या मामले में पत्नी पर प्रताड़ना का केस दर्ज,...

विंग कमांडर की आत्महत्या मामले में पत्नी पर प्रताड़ना का केस दर्ज, मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का आरोप

28
0

नई दिल्ली/रायपुर – रायपुर स्थित विधायक कालोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

अर्जिता पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के निरीक्षण में मृत्यु का कारण फांसी लगाना पाया गया। विपुल यादव मूलत: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निवासी थे और उनकी नियुक्ति रायपुर में थी।

वह परिवार के साथ विधायक विश्राम गृह परिसर में निवास कर रहे थे। मृतक के पिता ने बताया कि विपुल और अर्जिता ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही पत्नी द्वारा अपमान और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा।

प्रॉपर्टी खरीदने का दबाव बनाया 

मृतक के परिवार ने पुलिस को सीडी और अन्य साक्ष्य भी प्रदान किए हैं, जिनमें बहू द्वारा की गई मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के दृश्य शामिल हैं।

आरोप है कि अर्जिता ने बेंगलुरु में प्रापर्टी खरीदने के लिए विपुल पर दबाव बनाया और लगभग 50 लाख रुपये भी लिए। आत्महत्या से पूर्व विपुल ने कई बार पत्नी को फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं किया गया।