Home छत्तीसगढ़ सुबह-सुबह भयंकर भूकंप से कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के लगे झटके, घरों...

सुबह-सुबह भयंकर भूकंप से कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के लगे झटके, घरों से भागे लोग

41
0
भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
Earthquake News Today: जापान में जोरदार भूकंप से खलबली मच गई है. जापान की धरती आज यानी मंगलवार तड़के आए भूकंप से कांप उठी. रिक्टर स्केल पर जापान में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है. भूकंप इतना जोरदार था कि लोग दहशत में आ गए. वे आनन-फानन में घरों से बाहर निकल आए.  हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक कोई सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर भी नहीं है.
देश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह जोरदार भूकंप पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया है. 6.3 तीव्रता का भूकंप मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार 10:18 बजे शिमाने प्रांत में आया, जिसने जापान के भूकंप की तीव्रता के पैमाने पर तेज़ 5 की तीव्रता दर्ज की. अधिकारियों ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. लगभग 10 मिनट बाद, 10:28 बजे, 5.1 तीव्रता का दूसरा झटका आया. तीव्रता के पैमाने पर इसकी तीव्रता कम 5 मापी गई.
भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और यह उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया. प्रांतीय राजधानी मात्सुए और तोत्तोरी प्रांत के कुछ शहर समेत आसपास के शहरों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए. यह घटना देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए एक शक्तिशाली भूकंप के ठीक एक महीने बाद हुई है, जिसके कारण कम से कम 90,000 निवासियों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा था.
एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था। उसने साथ ही कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. भूकंप से जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है. परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र और एक संबंधित केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई. जापान, प्रशांत के ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले क्षेत्र पर स्थित है जो भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है.