कोलकाता – पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। कूचबिहार के दिनहाटा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है।
‘बम लगाने की साजिश’ का आरोप
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा चुनाव के समय राज्य में अशांति फैलाने के लिए बम लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके।
भाजपा लूटती है और झूठ बोलती हैः ममता बनर्जी
पीटीआई के मुताबिक, बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अवैध कोयला खदानों से पैसे लेती है और फिर तृणमूल कांग्रेस पर चोर होने का आरोप लगाती है. उन्होंने कहा कि भाजपा लूटती है और झूठ बोलती है. उन्होंने आगे कहा कि TMC के शासनकाल में राज्य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें स्टील और बिजली संयंत्रों के आधुनिकीकरण की पहल और ग्रीनफील्ड उद्योगों की स्थापना शामिल है. उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार ने राज्य में बेरोजगारी को 40 प्रतिशत तक कम किया है और पूरे राज्य में रोजगार के दो करोड़ नए अवसर पैदा किए हैं.
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान एनआईए को लाकर माहौल को और तनावपूर्ण बनाया जा सकता है।






