कानपुर किडनी कांड में आरोपी शिवम के मोबाइल से पंजाब के पीड़ित मनजिंदर का वीडियो मिला है, जिनसे किडनी के नाम पर 43 लाख रुपये ठगे गए। जांच में गाजियाबाद के लुटेरे परवेज सैफी और डॉ. अफजल का नोटों की गड्डियों के साथ जश्न मनाते हुए वीडियो भी सामने आया है।
कानपुर किडनी कांड के एक नए पीड़ित पंजाब के मनजिंदर का वीडियो पुलिस को जेल भेजे गए आरोपी शिवम अग्रवाल के मोबाइल में मिला है। अमृतसर के तरण-तारण निवासी मनजिंदर का आरोप है कि आहूजा हाॅस्पिटल के संचालकों डॉ.सुरजीत आहूजा, डॉ.प्रीति आहूजा और चार अन्य लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किडनी देने के नाम पर उनसे 43 लाख रुपये ले लिए, इसके बावजूद उनका ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। उन्होंने यह रकम कर्जा लेकर दी थी।

शिवम की रिमांड से खुलेंगे कई राज




