दुर्ग जिले में संचालित स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट में हादसों को सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला बार एंड रॉड मिल में आगजनी का है. इस आगजनी में प्रबंधन को बड़े नुकसान की आशंका है. इससे पहले बीते एक महीने में संयंत्र में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत और करीब 8 लोग घायल हुए हैं.
दुर्ग. स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में संचालित भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर हादसा हो गया. स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में अचानक की भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग भड़क गई. आग भड़कने से कार्य कर रहे कर्मिकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कार्मिकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई है. दुर्घटना के बाद से सरिया का उत्पादन कुछ घंटों के लिए ठप हो गया. इसके चलते बड़े आर्थिक नुकसान की आशंकता जताई जा रही है. प्रबंधन का दावा है कि एक घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया था.
भिलाई स्टील प्लांट के जनसम्पर्क अधिकारी जैकब कुरियन ने बताया कि बीते बुधावार की रात करीब साढ़े 7 बजे बार एंड रॉड मिल में एक जगह आग लगी. घटना की सूचना के तत्काल बाद ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था. कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया. जिस जगह पर आग लगी वहां ऑयल से जुड़ा काम होता है. इसलिए आग फैलने की आशंका ज्यादा थी, लेकिन समय रहते उसपर नियंत्रण पा लिया गया. हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है. कुरियन ने दावा किया है कि आगजनी की वजह से उत्पादन पर कोई असर नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो घंटों उत्पादन प्रभावित रहा. आगजनी से संयंत्र प्रबंधन को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है.
जांच में सामने आएगी वजह
भिलाई स्टील प्लांट के जनसम्पर्क अधिकारी कुरियन का कहना है कि जांच के बाद आगजनी के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. हालांकि संयंत्र के कार्मिकों की मानें तो बीजीबी लाइन टू के सेलर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी.आग लगने से हाइड्रोलिक लुब्रिकेशन लाइन का पाइप जल गया. इसके बाद कई इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट जल गए. बता दें कि पिछले एक महीने में भिलाई स्टील प्लांट में कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं. इन हादसों में 2 की मौत और 8 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.