Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ – सीएम विष्णुदेव साय बोले- नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिये...

रायगढ़ – सीएम विष्णुदेव साय बोले- नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिये बड़ा चैलेंज, 6 अप्रैल से गांव चलो अभियान की शुरूवात

30
0

रायगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायगढ़ जिले के ओपी जिंदल एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलवाद खात्मे की दृष्टि से 31 मार्च का दिन ऐतिहासिक दिन था। नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिये बड़ा चैलेंज था।

एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान जिंदल एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए नक्सलवाद की दृष्टि से 31 मार्च ऐतिहासिक दिन रहा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री और जवानों के साहस के दम पर 31 मार्च तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने का डेड लाईन घोषित किया गया था और उनका संकल्प पूरा हुआ है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र लंबे अर्से विकास से महरूम रहा है, ऐसे में अब नये रोड मैप के तहत उन क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र केरल स्टेट से बड़ा है, और प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत सुंदर है। लेकिन यहां के लोग चार दशक से ज्यादा समय से नक्सलवाद के कारण विकास से जूझते रहे, सड़क, बिजली पानी जैसी समस्याओं से यहां के लोग जूझते रहे। हम लोगों के द्वारा पिछले दो साल से यहां विकास पहुंचाते आ रहे हैं और अब नक्सलवाद समाप्त होनें के बाद अब विकास पहुंचायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद बड़ा चैलेंज था, लोगों को लगता नही था कि इस समस्या का कभी समाधान होगा की नही, लेकिन डबल इंजन की सरकार और जवानों के अदम साहस के दम पर नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। यह हमारे लिये बहुत बड़ी चुनौती थी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन और हमारी पार्टी हमेशा लोगों के सुख-दुख में उनके बीच खड़ा रहती है। कोरोनाकाल में भी हमारी टीम लोगों की सेवा में लगे रहे। 6 अपै्रल को हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। उस दिन से लेकर 14 अपै्रल बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती तक सभी संगठन के लोग गांव में लोगों के बीच जायेंगे और पार्टी की रीति नीति के अलावा योजनाओं के बारे में बतायेंगे।