वन एवं वन्यप्राणियो की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है – ज्योति ध्रुव
गरियाबंद – वन विभाग का काम काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है दुर्गम क्षेत्रो मे अवैध कटाई, उत्खनन और वन संपदा को बचाने मे तमाम मुश्किलो का सामना करना पड़ता है आज के परिवेश मे महिलाएं हर क्षेत्र मे आगे है ऐसे मे गरियाबंद जिले के उदंती अभ्यारण्य मे पहली बार महिला वन परिक्षेत्र अधिकारी की नियुक्ति की गई है साथ ही वन विभाग द्वारा कई वन रक्षक और अन्य पदो मे भी महिलाओ को प्राथमिकता देते हुए नियुक्ति किया गया है निश्चित रूप से इनके कार्यकुशलता का लाभ आने वाले दिनो मे देखने को मिलेगा साथ ही इससे क्षेत्र व प्रदेश की अन्य युवतियो और महिलाओ को भी प्रेरणा मिलेगी। आज देश के कई राज्यो मे जंगल की गस्त बाघो की निगरानी के साथ टाइगर सेल की कमान संभालने से लेकर जंगल की गस्त तक विभिन्न जिम्मेदारियो को कुशलता के साथ महिलाएं निभा रही है।
वन परिक्षेत्र उत्तर उदंती अभ्यारण्य मे सुश्री ज्योति ध्रुव ने 23 मार्च को वन परिक्षेत्र अधिकारी के रूप मे पदभार ग्रहण किया है। आज चर्चा करते हुए नवपदस्थ रेंजर सुश्री ज्योति ध्रुव ने बताया कि वन एवं वन्यप्राणियो की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने आगे कहा उदंती अभ्यारण्य बेहद घने जंगल के साथ यहां विभिन्न दुर्लभ वन्यप्राणी पाये जाते है साथ ही राजकीय पशु वनभैंसा भी है उन्होने कहा उन्हे यहां कार्य करने का अवसर मिला है यह उनकी पहली पोस्टिंग है और जंगल की सुरक्षा के साथ ही वन्यजीवो की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने बताया यह क्षेत्र ओड़िशा से भी लगा हुआ बावजूद इसके उच्च अधिकारियो के निर्देशानुसार कार्य किया जायेगा।






