रायपुर – जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी है कि बैशाख व जेठ मास में भीषण गर्मी पड़ती है और बैशाख माह शुरू होने में महज 02 दिन बाकी है । गहराते निस्तारी पानी व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे चले जाने की वजह से बढ़ रहे पेयजल की संकट के मद्देनजर अविलंब गंगरेल का पट खुलवा तालाबों को भरवाने का आग्रह किया गया है ताकि निस्तारी पानी की समस्या दूर होने के साथ – साथ भूगर्भीय जल स्त्रोत बढ़ने से पेयजल की समस्या भी कमतर हो सके ।
रायपुर में गर्मी के कारण निस्तारी पानी का संकट गहरा रहा है। तालाब सूख रहे हैं और भूगर्भीय जल स्त्रोत गिरने से ट्यूबवेलों/हेडपंपों में पानी की समस्या बढ़ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को मेल से ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें गंगरेल का पट खोलकर तालाबों को भरने की मांग की गई है।
हमारी मुख्य मांगें-
– गंगरेल का पट खोलकर तालाबों को भरना
– महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को रुकवाना
– निस्तारी पानी की समस्या का समाधान करना
ज्ञापन में महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को फिलहाल रूकवा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारी पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे थानसिंह साहू , गोविंद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , प्रहलाद चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , भारतेन्दु साहू , धनीराम साहू , हिरेश चंद्राकर , तुलाराम चन्द्राकार आदि ने भी तालाबों को भरने अविलंब गंगरेल से पानी देने की मांग की है ।






