Home छत्तीसगढ़ फूलों के पंखुड़ियों की बारिश कर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय का...

फूलों के पंखुड़ियों की बारिश कर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय का ऐतिहासिक स्वागत

75
0

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय द्वारा डोंगरीगांव मुरमुरा झरझरा मे श्रीमद् देवी महापुराण कथा में उमड़े हजारों श्रद्धालुगण

गरियाबंद – चैत्र नवरात्रि के पावन प्रकृति वादियों व शांत वतावरण मे जंगलो के बीच सात दिवसीय श्रीमद देवी महापुराण का आयोजन छत्तीसगढ़ के माटी अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित युवराज पांडे का अयोजन 19 मार्च से 27 मार्च तक किया गया,

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति रही जिससे पुरे वातावरण मे भक्ति की सरिता प्रवाहित होती रही, कथा व्यास पीठ पर बैठे पंडित युवराज पांडे ने अपने मुखारबिन्द से मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली मे माँ झरझरा माँ भगवती की महिमा का वर्णन करते हुये श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान से अभिभूत कर दिया उन्होंने देवी के विभिन्न स्वरूपों और उनके महत्व कों विस्तार से समझाया जिससे श्रद्धांलु भाव विभोर हो उठे उनके प्रचली देवी पचरा गीत हस के उठे माता ने लोगों कों धर्म की ओर आकर्षित किया, हजारों -लाखो की संख्या मे रोजाना भक्तो की ताँता कथा सुनने पहुँचते थे.

अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री से भगवान भोलेनाथ और पार्वती विवाह का सुंदर झांकी भी प्रस्तुत किया गया लोगों में भारी आस्था और माता के प्रति लगाव ने पूरा पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया था लोगों के लिए बैठने की जगह नहीं बची पर्दा फाड़ कर लोग कथा सुन रहे थे. क्षेत्र के श्रद्धांलुओ के विशाल जनसैलाब ने आयोजक समिति सहित कथावक गदगद कर दिया.

आयोजन के दौरान झरझरा मंदिर में भक्ति मय माहौल से सराबोर रहा, और श्रद्धांलुओ ने इसे एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया. पहली बार एक साथ क्षेत्र के दिग्गज नेता कार्यकर्त्ता, कर्मचारी, अधिकारी धार्मिक आयोजन में भाग ल नवरात्र के नवमी दिवस पर श्रीमद देवी महापुराण कथा का सप्तमी दिवस कथावाचक युवराज पांडे के मुखारविंद से माता की महिमा को वर्णन किया उसके बाद गांव की गलियों में भ्रमण किया, और कथा समाप्त हुआ,

इधर नौ दिनों तक विशाल भोग भंडारा अर्जुन सुंदनी नयापारा राजिम के सहपारिवार द्वारा भोजन प्रसादी हजारों लाखो श्रद्धांलुओं कों रोजाना कराया, नौ दिनों के बीच कई और दानदाताओं ने भी भंडारा कराया, जिसमे बलराम साहू के सहपरिवार द्वारा पंचमी पर कराया.

आयोजक समिति ने सभी दान दाताओं व भक्तो का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में इसी तरह माता सेवा सहयोग बना रहे.