मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में अपने जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता मांगा है. कुछ टैंकर वहां से सुरक्षित पार कर भारत पहुंच भी गए हैं. इधर भारत की मांग के बदले ईरान ने भी खास डिमांड कर दी है.
Hormuz Strait – ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने की मांग की है. रॉयटर्स के अनुसार ईरान की यह मांग उन बातचीत का हिस्सा है, जिनके जरिए भारत के झंडे वाले जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित गुजरने की व्यवस्था की जा रही है.
ईरानी जहाज को भारत ने क्या किया जब्त?
भारतीय अधिकारियों का आरोप था कि ईरान से जुड़े टैंकरों ने अपनी पहचान छिपाई थी. समुद्र में जहाजों के बीच अवैध रूप से माल के एक्सचेंज में भी ये जहाज शामिल थे.
तेहरान ने भारत से दवा और मेडिकल किट की भी डिमांड की
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान ने कुछ दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति भी भारत से मांगी है. ये भी दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली में ईरान के राजदूत ने सोमवार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की.
ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार करने की दी अनुमति
ईरान ने हाल ही में दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी. जिसमें से एक सोमवार को पश्चिमी भारत पहुंच गया. इजराइल और अमेरिकी हमले के बाइ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से बंद कर दिया है. वहां से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान ने हमला भी किया है






