Home देश जहीर इकबाल संग हुई बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का पिता शत्रुघ्न...

जहीर इकबाल संग हुई बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया समर्थन, बोले ‘जब मियां बीवी राजी तो…’

35
0
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में जब जहीर इकबाल से शादी की थी, तो ऐसी खबरें आई थी कि उनका परिवार खुश नहीं है। ऐसे में अब सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस अफवाहों को गलत बताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अंतर-धार्मिक समारोह में शादी की। सोनाक्षी सिन्हा ने जब दूसरे धर्म में जहीर इकबाल के साथ शादी की तो कई तरह की बातें बनाई गई थी। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा का परिवार इस शादी से खुश नहीं था। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। ऐसे में अब इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी संग हुई जहीर इकबाल की शादी का खुलकर समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां तक कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले शत्रुघन सिन्हा

News18 के साथ बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस सवालों में अभिनेता के घर ‘रामायण’ और इस शादी के अलग-अलग धर्मों से जुड़े होने की बातों का भी जिक्र हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी चीजों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘सब कुछ ठीक है। हम बहुत खुश हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए बने हुए लगते हैं।