रायपुर – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उन्होंने अपनी बेटी डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह का निमंत्रण देने के लिए सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायसवाल परिवार से बेहद आत्मीयता के साथ भेंट की। उन्होंने डॉ. कंचन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उनके इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार से पूरा जायसवाल परिवार भाव-विभोर हो गया।






