महासमुंद – जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से उत्तरप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे थे।
तस्कर पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे करीब 2 क्विंटल 25 किलो गांजा छुपाकर ले जा रहे थे, जिसकी कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।






