Home छत्तीसगढ़ रामनवमीं पर 27 मार्च को मैनपुर एवं धवलपुर मे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रामनवमीं पर 27 मार्च को मैनपुर एवं धवलपुर मे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

61
0

श्री रामसेना द्वारा पूरे मैनपुर नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया, रामनवमी को लेकर जोरशोर से तैयारी

गरियाबंद – 27 मार्च दिन शुक्रवार को श्रीराम नवमी के अवसर पर तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे विशाल शोभायात्रा निकालकर अनेक धार्मिक कार्यक्रम किये जायेंगें जिसके लिये श्रीरामसेना हिन्दु संगठन मैनपुर द्वारा भव्य रूप से तैयारियां की जा रही है पूरे मैनपुर नगर को भगवा ध्वज व तोरण पताको से सजाया गया है

नगर के मुख्य मार्ग सहित श्रीरामजानकी मंदिर हरदीभाठा से लेकर मैनपुर तक चारो तरफ सिर्फ भगवा ध्वज ही नजर आ रहा है वही श्री राम सेना के सदस्य लगातार गांव गांव मे बैठक लेकर श्रीराम जन्मोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।

इस संबंध मे श्रीरामसेना के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रवीण शिंदे, आर्यन पटेल, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव, सचिव देव साहू ने बताया हर वर्ष की भांति मैनपुर नगर मे इस वर्ष भी राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ श्रीराम सेना हिन्दुसंगठन व क्षेत्रवासियों द्वारा मनाया जायेगा। 27 मार्च शुक्रवार को सुबह श्री रामजानकी मंदिर हरदीभाठा मे विशेष पूजा अर्चना के बाद विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी यह शोभायात्रा हरदीभाठा मैनपुर का भ्रमण करेगी इस शोभा यात्रा मे क्षेत्रभर के लोग शामिल होंगे।

उन्होने आगे बताया रामनवमी के अवसर पर हल्दीभाठा राम जानकी मंदिर में सुबह 10 बजे से पूजा अर्चना पूजा अर्चना के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया है शाम 4 बजे से शोभा यात्रा निकलेगी हल्दीभाठा से जो की सुभाष चैक टीचर कॉलोनी गाँधी चौक दुर्गा मंच से होते हुवे वन विभाग परिषर दुर्गा मंदिर पहुंचेगी इस दौरान शोभायात्रा मे रेला पाटा आदिवासी नृत्य, अघोरी ग्रुप अंजोरा दुर्ग से राम दरबार रथ, भव्य आतिशबाजी एवं अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

वही तहसील मुख्यालय मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम धवलपुर में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा धवलपुर में शोभायात्रा निकली जाएगी जिसके लिए जोरशोर तैयारियां किया जा रहा है