सराईपाली – आज 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर अकाल पुरख की फौज गतका दल सरायपाली द्वारा सेवा और संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
दल के सदस्यों ने उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय, सरायपाली में पहुंचकर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में दिव्यांग बच्चों के बीच फल वितरण किया।






