Home छत्तीसगढ़ चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह -जिला पंचायत गरियाबंद व पंचायत सदस्य...

चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह -जिला पंचायत गरियाबंद व पंचायत सदस्य ने ग्राम घोघर झिरनीखोल पहुंच पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना किया

48
0

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग क्षेत्र मे चैत्र नवरात्र का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है क्षेत्र के सभी देवी मंदिरो मे मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किया गया है और विधिविधान के साथ पूजा अर्चना किया जा रहा है क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है।

देवभोग क्षेत्र के ग्राम घोघर झिरनीखोल मां वैष्णोदेवी चैत्र नवरात्र महोत्सव मे कलश यात्रा मे शामिल होने जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति नेहा सिंघल पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि खुशहाली की कामना किया यहां कलश यात्रा मे हजारो की संख्या मे क्षेत्र के लोग शामिल हुए भारी उत्साह का माहोल देखने को मिला इस कलश यात्रा मे सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधि क्षेत्र के वरिष्ठजन बड़ी संख्या मे शामिल हुए।