नई दिल्ली – वेस्ट एशिया के हालातों पर भारत सरकार ने इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में कई अहम जानकारियां साझा की हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत में घरेलू LPG उत्पादन अब 40% के स्तर पर पहुंच गया है. हालांकि स्थिति अभी भी थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक खत्म (ड्राई आउट) होने की खबर नहीं है. राहत की बात यह है कि पैनिक बुकिंग में कमी आ रही है. कल पूरे देश में लगभग 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई है. सरकार पूरी सप्लाई चेन पर बारीकी से नजर रख रही है.
LPG सप्लाई पर सरकार का अपडेट: घबराने की जरूरत नहीं, डिलीवरी सामान्य
- सरकार के अनुसार करीब 7,500 उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हुए हैं, जिससे दबाव कुछ कम हुआ है. वहीं, पैनिक बुकिंग में भी बड़ी गिरावट आई है. हाल ही में करीब 55 लाख रिफिल बुकिंग रिक्वेस्ट मिलीं, जिनकी डिलीवरी सुचारु रूप से की जा रही है. डिलीवरी अब ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
- सप्लाई की निगरानी के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की टीमों ने करीब 1,800 जगहों पर औचक निरीक्षण भी किए हैं. सरकार ने 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल LPG के लिए आवंटन आदेश जारी किए हैं, और पिछले एक सप्ताह में करीब 11,300 टन LPG की आपूर्ति की गई है.
- साथ ही, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को इस आवंटन का लगभग 50% हिस्सा दिया गया है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने सिलेंडर की होम डिलीवरी का इंतजार करें.
समुद्री रास्तों पर क्या है ताजा स्थिति?
शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने समुद्री सुरक्षा पर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी अप्रिय समुद्री घटना की सूचना नहीं मिली है. वर्तमान में भारत के 22 जहाज फारस की खाड़ी में मौजूद हैं. इन जहाजों पर कुल 611 भारतीय सवार हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. सरकार इन रूटों पर जहाजों की आवाजाही की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है ताकि व्यापार में कोई बड़ी बाधा न आए.
विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की बातचीत पर क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रणधीर जायसवाल ने कूटनीतिक प्रयासों की जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल ही 5 देशों के बड़े नेताओं से फोन पर लंबी बातचीत की है. इस चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों की कड़ी भर्त्सना की है. भारत ने साफ किया है कि ऊर्जा संसाधनों को निशाना बनाना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. सरकार शांति बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रही है.