गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में 03 साल की एक छोटी बच्ची आमीन फातिमा ने रमजान का रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया।आमिना फातिमा मैनपुर नगर के बुखारी हार्डवेयर के संचालक सरफराज मेमन की पुत्री है,
मुस्लिम समाज द्वारा रमजान के पवित्र महीने में रोजा रख कर अल्लाह का इबादत किया जा रहा है बड़े बुजुर्ग जहां रोजा रख रहे हैं वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं यहां बड़ा सब्र का नेक कार्य है, इस छोटी बच्ची की पहल से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस्लाम में रोजा रखना एक महत्वपूर्ण फर्ज माना जाता है।मुस्लिम समाज के लोगों ने आमिना को बधाई दी और उनके इस कदम की सराहना की। आमिना भी अपना पहला रोजा रखकर बेहद प्रसन्न हैं।






