Home विदेश ‘शुरू किया होगा तुमने, खत्म हम ही करेंगे’, फोड़ी रडार की आंख,...

‘शुरू किया होगा तुमने, खत्म हम ही करेंगे’, फोड़ी रडार की आंख, MQ-9 रीपर उड़ाए

33
0
Iran-US War News: ईरान के साथ युद्ध उतना आसान नहीं रहा, जितना आसान डोनाल्ड ट्रंप समझ रहे थे. कहां उन्होंने सोचा था कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मरते ही ईरानी किला ढह जाएगा और कहां 18वें दिन भी ईरान न सिर्फ जूझ रहा है बल्कि वो अमेरिका को धमकी भी दे रहा है. अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर वार कर रहे हैं और वो पूरी खाड़ी को ड्रोन और मिसाइलों से पाट रहा है. अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम भी पानी मांग रहे हैं, ऐसी खतरनाक हैं ईरान की मिसाइलें.
डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि वो इस युद्ध में वो लगभग जीत हासिल कर चुके हैं, लेकिन जमीनी हालात तो कुछ और ही बता रहे हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत की भी सूरत बनती हुई नहीं दिख रही है क्योंकि ईरान इसके लिए अब तैयार नहीं है. वो चुन-चुनकर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर वार कर रहा है और इसकी जद में खाड़ी देश भी आ रहे हैं. अमेरिका कह रहा है कि ईरान लगभग खत्म है लेकिन ईरान रोजाना मिसाइलें दाग रहा है. उसने दुबई में मौजूद अमेरिका के आसमानी शिकारी की आंख की फोड़ दी.
‘शुरू तुमने किया, खत्म हम करेंगे’
ईरान की सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध का फैसला सोशल मीडिया से नहीं, बल्कि युद्ध के मैदान में होगा. ईरान के अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी कहा कि यह युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा. उनका कहना है – ‘जंग आपने शुरू की है, खत्म हम करेंगे.’ प्रवक्ता ने कहा कि ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह अमेरिका के हमलों से अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा. साथ ही चेतावनी दी कि अगर इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हमला हुआ तो जवाब दिया जाएगा.
दुबई में फोड़ी AN/FPS-117 रडार की आंख
  1. ईरान के एक ड्रोन हमले में सऊदी अरब के उत्तर-पूर्व में स्थित अल-क़ैसुमाह एयरपोर्ट पर लगा अमेरिकी निर्मित AN/FPS-117 अर्ली वॉर्निंग रडार ध्वस्त हो गया. यह रडार एयर डिफेंस सिस्टम का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है, जो सैकड़ों किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के विमान, मिसाइल और ड्रोन का पता लगाने में सक्षम होता है.
  2. AN/FPS-117 एक लंबी दूरी का 3D एयर सर्विलांस रडार है, जिसे खास तौर पर हवाई खतरों- जैसे फाइटर जेट, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल की पहचान और ट्रैकिंग के लिए बनाया गया है.
  3. यह रडार अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन का विकसित किया गया है और दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल हो रहा है. इसकी खासियत यह है कि यह लगभग 400 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को पकड़ सकता है और एक साथ कई टारगेट ट्रैक कर सकता है.
  4. AN/FPS-117 को कठिन मौसम और दूरदराज इलाकों में भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह कम बिजली में भी लंबे समय तक लगातार ऑपरेट कर सकता है, इसलिए इसे बॉर्डर सुरक्षा और एयर डिफेंस नेटवर्क में अहम माना जाता है. यह एक ऐसा आंखों जैसा सिस्टम है जो आसमान में हो रही हर हलचल पर नजर रखता है.
धड़ाधड़ तबाह हो रहे MQ-9 Reaper
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान अमेरिका ने कई MQ-9 ड्रोन खोए हैं. अब तक लगभग 10–11 MQ-9 Reaper ड्रोन मार गिराए जाने की खबर है. यह नुकसान सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि यमन में हूतियों के हमलों से भी जोड़ा गया है. इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि कुल मिलाकर यह संख्या करीब 10% फ्लीट तक पहुंच सकती है.
  • MQ-9 Reaper एक आधुनिक अमेरिकी लड़ाकू ड्रोन है, जिसे बिना पायलट के दूर से कंट्रोल किया जाता है. इसे खास तौर पर निगरानी और हमले दोनों के लिए बनाया गया है.
  • जरूरत पड़ने पर मिसाइल और बम से हमला करता है और लंबी दूरी तक उड़ान भरकर लगातार कई घंटों तक मिशन कर सकता है.
  • ये करीब 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है और हेलफायर मिसाइल और लेजर गाइडेड बम ले जा सकता है. इसे हंटर किलर ड्रोन भी कहते हैं क्योंकि ये खुद ही अपना टार्गेट ढूंढकर हमला कर लेता है.