Home देश ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी! भारत में...

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी! भारत में इस वक्त रिकॉर्ड लेवल पर ‘काला-सोना’

11
0

नई दिल्ली – ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति में कमी होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत में भी कुछ सेक्टर एनर्जी शॉर्टेज का सामना कर रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार से सभी को बड़ी उम्मीदें हैं कि ऊर्जा की किल्लत न आने दी जाए. उधर, सरकार के पास भी किल्लत पैदा न होने देने का एक फूलप्रूफ प्लान तैयार है. इस मुद्दे से जुड़े भारत सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस समय भारत के पास इतना अधिक कोयला उपलब्ध है कि निकट भविष्य में एनर्जी शॉर्टेज जैसी कोई समस्या नहीं आएगी.

सरकार सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास फिलहाल कोयले का पर्याप्त भंडार मौजूद है. 1947 में आजादी के बाद यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. बताया गया है कि पूरी सप्लाई चेन में विभिन्न लोकेशन्स पर लगभग 210 मिलियन टन के भंडार उपलब्ध हैं. सरकार का मानना है कि इस भंडार के दम पर विभिन्न सेक्टरों में ऊर्जा की जरूरतों को बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कोयला स्टॉक सप्लाई चेन के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद है. सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनियों के खदान स्थलों (पिटहेड) पर लगभग 127 मिलियन टन कोयला जमा है, जबकि कमर्शियल खदानों के पिटहेड पर करीब 15 मिलियन टन भंडार उपलब्ध है.