Home छत्तीसगढ़ रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में एक टिंबर और सरिया से जुड़ी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग

13
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टिंबर और सरिया से जुड़ी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री परिसर में रखा एक ट्रैक्टर और कई मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री के अंदर फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से फैक्ट्री को बड़ा आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर में रखी लकड़ी, सरिया और अन्य ज्वलनशील सामान तेजी से जलने लगा। सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी संस्थानों की 6 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई से तीन घंटे की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

सूचना मिलने के बाद नगर निगम की दमकल टीम और निजी दमकल वाहनों समेत 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई से तीन घंटे तक लगातार पानी की बौछार करने के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।