Home देश जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला, उमर का सवाल- इतने करीब...

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे फारूक अब्दुल्ला, उमर का सवाल- इतने करीब कैसे पहुंचा हमलावर

27
0

‘अल्लाह रहमदिल है…’, पिता फारूक पर जानलेवा हमले के बाद बोले उमर

जम्मू – जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यक्रम में अचानक फायरिंग की घटना हो गई. इस समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे. हमला फारूक अब्दुल्ला पर किया गया था.

पुलिस ने बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर का नाम कमल सिंह है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि अल्लाह रहमदिल है. मेरे पिता बहुत बड़े खतरे से बाल-बाल बचे हैं.

उपमुख्यमंत्री को छर्रे लगे

जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं.

घटना से जुड़े हर पहलू को समझने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी सबूतों और फुटेज का विश्लेषण करने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि फायरिंग की घटना किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई. फिलहाल पुलिस तथ्यों को इकट्ठा कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

खनन के कारोबार से जुड़ा है आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जम्वाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर में खनन विभाग द्वारा हाल में सख्ती किए जाने के कारण वह नाराज था. खनन विभाग की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के पास है.