Home छत्तीसगढ़ भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश – आपत्तिजनक हालत में मिला ग्राहक

भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश – आपत्तिजनक हालत में मिला ग्राहक

4
0

दुर्ग – दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में पिछले तीन महीने से देह व्यापार चल रहा था। पुलिस की टीम ने मंगलवार रात में छापेमारी कर महिला सरगना और ग्राहक के साथ ही 8 लड़कियों को पकड़ा है। बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लड़कियों को यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।

स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी में मंगलवार को स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। टीम ने एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान टीम ने एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा सरगना के साथ बंगाल और छत्तीसगढ़ की 8 लड़कियों को पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, टीम को स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्मृति नगर पुलिस और महिला रक्षा टीम ने मंगलवार रात में मौके पर अपना एक प्वाइंटर भेजकर मामले का खुलसा करने की प्लानिंग की।

प्लानिंग के तहत प्वांइटर को वहां भेजा गया और उसके इशारे करते ही टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं सरगना और 8 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पिछले तीन महीने से अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा था।

टीम ने जिन लड़कियों को हिरासत में लिया वे बंगाल और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की रहने वाली है। वहीं सेक्स रैकेट चलाने वाली सरगना धनवंती उर्फ रीना सिंह रावत ने इस मकान को किराए पर ले रखा था और पिछले तीन महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी। इसके अलावा एक ग्राहक अमन शेख को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि दुर्ग का रहने वाला है।

CSP सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, सरगना ने स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 को किराए पर ले रखा था और यहीं से बाहर की लड़कियों को लाकर पिछले 3 महीने से सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि ग्राहकों से सौदा तय होने पर लड़कियों को दो से तीन दिन के लिए बाहर भेज दिया जाता था। मौके से एक बाइक, 12 मोबाइल, 5500 नगद, हुक्का और आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है।