गरियाबंद – किसान कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले में नए नेतृत्व की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। किसान कांग्रेस गरियाबंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री चमन लाल साहू का छुरा स्थित विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर तथा कांग्रेस का गमछा ओढ़ाकर दोनों नेताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों के अधिकार, फसल के उचित दाम, सिंचाई, बिजली और कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया






