Home खेल भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल – फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया विजेता,...

भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल – फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया विजेता, चौंकाने वाला दावा

22
0

IND vs NZ Final Match Prediction  – आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के फाइनल में जब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एक ओर भारत की नजर खिताब जीतने पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

भारत का पलड़ा भारी

इस बीच फलोदी सट्टा बाजार में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। बाजार के ताजा भावों के अनुसार टीम इंडिया 43-44 पैसे के भाव पर चल रही है, जिससे भारत को फाइनल का फेवरेट माना जा रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत की जीत पर कम और न्यूजीलैंड की जीत पर ज्यादा भुगतान मिलने का अनुमान है। दरअसल जिस टीम को बाजार में फेवरेट माना जाता है, उसकी जीत की संभावना सबसे ज्यादा होती है।