Home छत्तीसगढ़ टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिनी मानस गान सम्मेलन 10 मार्च...

टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिनी मानस गान सम्मेलन 10 मार्च से , लगातार आयोजन का 47 वा वर्ष

15
0

रायपुर – विधानसभा क्षेत्र आरंग के अधीन आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में तीन दिनी अखंड मानस गान सम्मेलन का आयोजन आसन्न 10 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है जिसका समापन 13 मार्च को होगा । बीते 46 वर्षों से ग्राम के ग्रामीणों के सहयोग से जय बजरंग ‌मानस मंडली द्वारा लगातार किये जा रहे आयोजन ‌का यह 47 वा वर्ष होगा ।

इस सम्मेलन में शिरकत करने वाले मानस मंडली में ‌5 व इससे अधिक सदस्य होना अनिवार्य है और ऐसे मंडलियों को रामायण सेवा समिति द्वारा 501 रुपये प्रोत्साहन राशि व‌ फोटो फ्रेम दिया जावेगा । आयोजन के लिये ‌गठित समिति के ‌अध्यक्ष गोवर्धन वर्मा , उपाध्यक्ष डॉ केजूराम वर्मा , सचिव सालिकराम वर्मा, उपसचिव नंदकुमार ‌साहू , कोषाध्यक्ष श्रीराम वर्मा , उपकोषाध्यक्ष गिरवर नायक व‌ सदस्य खोमलाल वर्मा , मनोहर वर्मा , गुलशन पटेल , छेदन वर्मा , विशाल वर्मा , खेलावन वर्मा , चंद्रिका वर्मा , भरत साहू, भरत वर्मा व अशोक वर्मा शामिल हैं ।