ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों का बदला लेना शुरू कर दिया है. उसने मिडिल ईस्ट में अमेरिका के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका के कम से कम 7 सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले की खबर हैं.
ईरानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने पुष्टि की है कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी में अमेरिका के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने उन बेस की सूची जारी की है, जिन पर हमले किए गए हैं.
अल-उदईद एयर बेस, कतर
फार्स के मुताबिक, कतर में अल-उदईद एयर बेस को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है. यह मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना है. यहां पर 10 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं. यह यूएस सेंट्रल कमांड का फॉरवर्ड मुख्यालय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कुछ मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है.

यूएस फिफ्थ फ्लीट, बहरीन
बहरीन ने पुष्टि की है कि मनामा स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल हमला हुआ है. बहरीन के जफ्फायर इलाके से धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं. यह बेस पूरे अरब सागर और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी समुद्री संचालन का केंद्र है





