अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सनसनीखेज दावा किया है. ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान उन्होंने ही बचाई है. वह ऑपरेशन सिंदूर में मारे जा सकते थे. इतना ही नहीं,अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफ़ायर कराने का क्रेडिट लिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर वह भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में दखल नहीं देते तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौत हो जाती. उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से कहा कि उनके दखल से भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया.
डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ के संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मारे जा सकते थे, मैंने उन्हें बचाया. डोनाल्ड ट्रंप ने बगैर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘…अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म किए… पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर युद्ध होता. 35 मिलियन लोगों ने कहा कि अगर मैं इस भारत-पाक संघर्ष में दखल नहीं देता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मर जाते…’
सीजफायर पर फिर लिया क्रेडिट
इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफ़ायर कराने का क्रेडिट लिया. उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से कहा कि उनके दखल से दोनों देशों के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया. बता दें कि हाल के महीनों में डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान टकराव को रोका है. उन्होंने लगातार कहा है कि उनके एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों देशों को तनाव बढ़ाने से रोकने के लिए ट्रेड एग्रीमेंट और टैरिफ़ उपायों का इस्तेमाल किया. हालांकि, भारत ने उनके दावे को नहीं माना है.





