तेलअबीब – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी के लिए तेल अवीव में सांस्कृतिक कार्यक्रम
नेत्रहीन सिंगर ने दी प्रस्तुति
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से वहां से भारतीय प्रवासी समुदाय में खुशी है। प्रवासियों ने इसे भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। एक प्रवासी भारतीय ने कहा कि वे इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। इससे दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।इजरायल में मिले सम्मान से पीएम मोदी खुशइजरायल पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू की ओर से एयरपोर्ट पर स्वागत किए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हैं। मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हू, जो भारत-इज़राइल दोस्ती को और मजबूत करेंगे।
नेतन्याहू ने कहा खास दोस्त
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त कहते हुए स्वागत किया है। नेतन्याहू ने तेल अवीव में एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते हुए मोदी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, इजरायल में आपका स्वागत है।’





