Home छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल! नई कार्यकारिणी घोषित, 17 प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

भाजपा में बड़ा फेरबदल! नई कार्यकारिणी घोषित, 17 प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त

50
0

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची के अनुसार 17 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

जारी आदेश के मुताबिक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है. उनके साथ डॉ. रजनीश पाण्डेय, डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, डॉ. प्रदीप चौधरी एवं डॉ. आनंद राज सोनी को भी प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डॉ. हेमंत साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा विकास पिल्ला और दिनेश गुप्ता को प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आशुतोष द्विवेदी तथा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी के रूप में राजेश यादव एवं राजकुमार यदु को दायित्व सौंपा गया है.