Home छत्तीसगढ़ कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर से केरल...

कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर से केरल तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

26
0

नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश राज्यों में ठंड कम हो गई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, रात में हल्की सर्दी पड़ रही है। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले एक बार फिर मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने आज यानी 21 फरवरी से अगले चार दिनों तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देशभर के अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल…

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 9 राज्यों में बारिश की सबसे अधिक सभांवना है उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।