रायपुर – छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के लिए नए कुलपति की नियुक्ति की घोषणा की है। इस पद के लिए प्रोफेसर मनोज दयाल को चयनित किया गया है। वे वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।






