Home देश राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने...

राजपाल यादव की रिहाई के लिए किस-किस ने खोल दी तिजोरी, किसने दिया सिर्फ दिलासा?

33
0

मुंबई – बॉलीवुड के चर्चित हास्य कलाकर राजपाल यादव मंगलवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. राजपाल यादव के बाहर आते ही उनके वकील भाष्कर उपाध्याय ने ऐसा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया की हकीकत बयां कर रहा है. राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. 12 दिन जेल में रहने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दी थी. यादव 17 फरवरी को जेल से बाहर आ गए.

तिहाड़ से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया. राजपाल यादव ने इस मौके पर एक्टर सलमान खान को लेकर ऐसी बात कह दी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की ही राहत दी है.

राजपाल यादव को बुधवार को पूरी रकम या तो जमा करनी होगी या फिर उन्हें डिमांड ड्राफ्ट देनी होगी. राजपाल के वकील भाष्कर उपाध्याय ने कहा है कि वह फिलहाल डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर चुके हैं. 18 मार्च तक पूरी रकम चुका देंगे इसके बाद उन्हें स्थायी राहत मिल सकती है. लेकिन अगर पूरी रकम नहीं चुकाते हैं तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है.