Home देश अग्निवीर ने खुद को मारी गोली: जम्मू में ड्यूटी पर तैनात 24...

अग्निवीर ने खुद को मारी गोली: जम्मू में ड्यूटी पर तैनात 24 वर्षीय जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, मौके पर मौत

26
0

जम्मू – जम्मू स्थित एक सेना शिविर में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार 24 वर्षीय अग्निवीर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। नागरोटा गैरीसन में गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। बुधवार आधी रात के आसपास उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।  जवान की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।