Home छत्तीसगढ़ बिन्द्रानवागढ़ के विधायक की अनुशंसा पर क्वॅाड ड्रोन क्रय के लिए 98...

बिन्द्रानवागढ़ के विधायक की अनुशंसा पर क्वॅाड ड्रोन क्रय के लिए 98 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

31
0

गरियाबंद – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल देवभोग के ड्रोन क्रय के लिए 98 हजार 900 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है बिन्द्रानवागढ़ मला ने पिछले दिनो छात्रो को ड्रोन क्रय करने राशि देने का वायदा किया था।

मिली जानकारी के अनुसार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के MLA  की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने क्वॉड ड्रोन क्रय के लिए 98 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड देवभोग अंतर्गत नगर पंचायत देवभोग में आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के लिए एयरो मॉडलिंग हेतु क्वॉड ड्रोन क्रय के लिए 98 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को सौंपा गया है।