Home छत्तीसगढ़ शिव महापुराण कथा का श्रवण से जन्म जन्मांतर के पापो का होता...

शिव महापुराण कथा का श्रवण से जन्म जन्मांतर के पापो का होता है नाश – पंडित नंदकिशोर चौबे

186
0

श्री शिव महापुराण कथा में झुम उठे श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे गुंजने लगे

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम हरदीभाठा ग्रामवासियो एवं श्रीराम सेना हिन्दु युवा संगठन द्वारा 13 फरवरी से आज 16 फरवरी सोमवार तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान कथा वाचक पंड़ित नंदकिशोर चौबे ने श्रद्धालुओ को संदेश देते हुए कहा श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण फलदायी है यह जन्म जन्मांतर के पापो का नाश करता है मोक्ष ज्ञापन सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है यह मन को शुद्ध करती है भक्तिभाव बढ़ाती है ओर साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम हरदीभाठा ग्रामवासियो एवं श्रीराम सेना हिन्दु युवा संगठन द्वारा 13 फरवरी से आज 16 फरवरी सोमवार तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान कथा वाचक पंड़ित नंदकिशोर चौबे ने श्रद्धालुओ को संदेश देते हुए कहा श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण फलदायी है यह जन्म जन्मांतर के पापो का नाश करता है मोक्ष ज्ञापन सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है यह मन को शुद्ध करती है भक्तिभाव बढ़ाती है ओर साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। इस दौरान पंडित नंदकिशोर चौबे ने गुणनिधि कथा, नारद अभिमान, सति कथा, पार्वती जन्म, गणेश कार्तिक जन्म की कथा, शिव पार्वती विवाह कथा, शिवरात्रि की महिमा, बिल्वपत्र की महिमा एवं आज अंतिम दिन तास्कासुर, त्रिपुरासुर, बाणासुर उद्धार, पशुपति व्रत कथा, वृंदा जलंधर प्रसंग, 12 ज्योतिर्लिंग कथा बेहद ही मनमोहक ढंग से सुनाया तो हजारो श्रद्धालु झुम उठे। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती शुरू हुई तो श्रद्धालु झुम उठे। पूरे पंडाल में तालियो का शोर और आरती सुनाई देने लगी हर हर महादेव के जयकारे गुंजने लगे। महिला युवा, बुजुर्ग भगवान भोले की भक्ति में लीन हो गये।

महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह की झांकी – श्री शिव महापुराण कथा के दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात और भव्य झांकी का आयोजन किया गया यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ गांव में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना हुआ था कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह को आकर्षक झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया बच्चो ने शिव पार्वती की वेशभूषा में सुंदर अभिनय किया शिव बारात में ढोल नंगाड़ो की गूंज, फुलो की वर्षा पारंपरिक गीत संगीत ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम व क्षेत्रवासी शामिल हुए साथ ही महाभंडरा और प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान पंडित नंदकिशोर चौबे ने गुणनिधि कथा, नारद अभिमान, सति कथा, पार्वती जन्म, गणेश कार्तिक जन्म की कथा, शिव पार्वती विवाह कथा, शिवरात्रि की महिमा, बिल्वपत्र की महिमा एवं आज अंतिम दिन तास्कासुर, त्रिपुरासुर, बाणासुर उद्धार, पशुपति व्रत कथा, वृंदा जलंधर प्रसंग, 12 ज्योतिर्लिंग कथा बेहद ही मनमोहक ढंग से सुनाया तो हजारो श्रद्धालु झुम उठे। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती शुरू हुई तो श्रद्धालु झुम उठे। पूरे पंडाल में तालियो का शोर और आरती सुनाई देने लगी हर हर महादेव के जयकारे गुंजने लगे। महिला युवा, बुजुर्ग भगवान भोले की भक्ति में लीन हो गये।