Home देश पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात, जीत की...

पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात, जीत की दी बधाई

27
0

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान से फोन पर बात की है. पीएम ने फोन पर तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि तारिक रहमान से बात करके मुझे खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी.

मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया. गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो निकट पड़ोसी देशों के रूप में, मैंने दोनों देशों की जनता की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया.