Home छत्तीसगढ़ रायपुर में देर रात शटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों...

रायपुर में देर रात शटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

32
0

रायपुर – रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं रात्रिकालीन अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन, आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता के सख़्त निर्देशन एवं प्रभावी नेतृत्व में लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई से एक रात्रि पूर्व स्वयं डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा दल-बल के साथ सिटी कोतवाली क्षेत्र का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े व्यक्तियों, चोरी-छिपे हो रही गतिविधियों एवं प्रशासनिक निर्देशों के उल्लंघन पर गंभीर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अगली ही रात कड़ी और निर्णायक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।र्णायक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

डीसीपी सेंट्रल जोन के इन्हीं सख़्त निर्देशों के पालन में, एडिशनल डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह अहिरवार के नेतृत्व में बीती रात रात्रि गश्त के दौरान बैजनाथपारा क्षेत्र में बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान पाया गया कि बैजनाथ पारा में देर रात्रि निर्धारित समय के बाद भी प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के विपरीत जाकर 03 दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिराकर चोरी-छिपे संदिग्ध व्यक्तियों को सामान उपलब्ध करा रहे थे, वहीं 03 अन्य व्यक्ति बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर सामान लेन-देन कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ा गया।