Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में 5 लाख रुपये की साइबर ठगी, ई-चालान का Link ओपन...

बिलासपुर में 5 लाख रुपये की साइबर ठगी, ई-चालान का Link ओपन करते ही बैंक खाते से गायब हुए रुपये

24
0

बिलासपुर – जिले में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें प्राइवेट अस्पताल के एक मैनेजर से ई-चालान के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप पर ई-चालान से संबंधित एक संदेश भेजा था।

जैसे ही पीड़ित ने दिए गए लिंक को खोला, उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकल गए। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।