Home छत्तीसगढ़ कंकाली तालाब से बरामद हुआ अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, जांच में...

कंकाली तालाब से बरामद हुआ अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

26
0

शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कंकाली तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। तालाब में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

रायपुर – राजधानी के पुरानी बस्ती क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कंकाली तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। तालाब में शव दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।