Home छत्तीसगढ़ महिला अफसर की मौत – CGPSC 2018 की टाॅपर थी अनिता सोनी

महिला अफसर की मौत – CGPSC 2018 की टाॅपर थी अनिता सोनी

33
0

रायपुर – CGPSC 2018 की टॉपर व वित्त विभाग की अफसर अनिता सोनी की बीमारी से मौत हो गई है। अनिता एमबीए की पढ़ाई के लिए फरिदाबाद गई थी। पीलिया से पीड़ित होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

वित्त अधिकारी अनिता सोनी विभाग से अनुमति मिलने के बाद एमबीए की पढ़ाई करने के लिए फरिदाबाद गई थी। इसी दौरान उनको पीलिया हो गया। पीलिया के इलाज के लिए फरिदाबाद के प्राइवेट अस्पताल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीमारी बढ़ती ही गई। बीते 50 दिनों तक वह आईसीयू में भर्ती रही। मल्टी आर्गन फैल्युअर के चलते शनिवार रात दो बजे उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बैचमेट अफसरों से लेकर अन्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों के ग्रुप में सूचना के साथ श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल पड़ा है। अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वित्त अधिकारी अनिता सोनी के निधन की सूचना प्रसारित की जा रही है और उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।

अनिता सोनी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं और उनकी सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है।

​पिता: उनके पिता सुरेश सोनी व मा शांति सोनी हैं। अनिता रायपुर के मोवा इलाके की रहने वाली है। ​पीएससी सलेक्ट होने से पहले अनिता छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (राज्य नागरिक आपूर्ति निगम) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने अपनी इस नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए ही पीएससी की तैयारी की और टॉप किया।

​चयन के बाद: पीएससी 2018 में पहली रैंक हासिल करने के बाद, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए हुआ था। प्रशासनिक सेवाओं में प्रशिक्षण और विभाग आवंटन की प्रक्रिया के बाद उन्हें वित्त संवर्ग में जिम्मेदारी दी गई।