Home छत्तीसगढ़ CG-महिला नेत्री पर हमला : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा...

CG-महिला नेत्री पर हमला : महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी ने हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, ICU में भर्ती

24
0
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर उनके ही सगे भाई द्वारा हंसिए से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के दौरान हुए इस हमले में गंगोत्री योगी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कबीरधाम – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावर ने सब्जी काटने वाले हंसिया से महिला पूर्व जिलाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. खून से लथपथ हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला

मामला जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहंगाव गांव का है. घटना घटना 27 जनवरी की शाम की है. पीड़िता की पहचान गंगोत्री योगी के रूप में हुई है. वह महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है. पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर जानलेवा हमला हुआ है.

जानकारी के मुताबिक़, गंगोत्री योगी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई हुई थीं. नेम नाथ योगी का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया और मारपीट करने लगा. गंगोत्री योगी ने भाई को रोकने की कोशिश की. जिसके बाद गुस्से में उसने सब्जी काटने के हंसिया से गंगोत्री योगी पर हमला कर दिया. फिर फरार हो गया.

सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें

हमले में गंगोत्री योगी के सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. वह लहूलुहान हो गयी और बेहोश होकर गिर पड़ीं. चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंगोत्री योगी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. इसकी शिकायत पिपरिया थाने में की गयी.

वारदात के बाद आरोपी फरार

शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. आरोपी नेम नाथ योगी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.