Home छत्तीसगढ़ धर्मांतरण केस में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी, एक साल से चंगाई...

धर्मांतरण केस में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी, एक साल से चंगाई सभा कराने का आरोप

20
0

अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में धर्मांतरण के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर एक साल से चंगाई सभा कराने का आरोप था। हिंदुवादी संगठनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया।

जानिए घटना

दरअसल, हिन्दू संगठन के द्वारा थाना गांधीनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 जनवरी को ओमेगा टोप्पों के द्वारा अपने घर पर अत्यधिक लोगों को ईक्टठा कर हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक टिका-टिप्पणी की गई। साथ ही ईसाई धर्म में लोगों को धर्मांतरित करने के लिए प्रोत्साहित की थी।

इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 46/26 धारा 270, 299 बी. एन. एस. एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 5 (क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा मामले में जांच विवेचना कर आरोपिया ओमेगा टोप्पों पिता स्व. सामुएल टोप्पो उम्र 66 वर्ष निवासी नमनाकला के विरुद्ध धारा दर्ज किया गया। साथ ही प्रकरण मे आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू भगत, महिला आरक्षक प्रिया रानी आरक्षक अतुल शर्मा, कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।