Home छत्तीसगढ़ रायपुर में बुलडोजर एक्शन: नयागांव के बाद खपरी में अवैध न‍िर्माण पर...

रायपुर में बुलडोजर एक्शन: नयागांव के बाद खपरी में अवैध न‍िर्माण पर चली JCB, व‍िरोध के बीच NRDA ने तोड़े 7 मकान

17
0

छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में अवैध न‍िर्माण के ख‍िलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. रायपुर के नयागांव में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन किया. रायपुर पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में कुल 17 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए. अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर जेसीबी चलाई गई.