Home छत्तीसगढ़ सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के काले कानून पर रोक लगाने का स्वागत,

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के काले कानून पर रोक लगाने का स्वागत,

47
0

कानून को पूरी तरह रद्द किया जावे – ललित मिश्रा

रायपुर – सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के काले कानून पर रोक लगाने का स्वागत किया है. भेदभाव, वर्ग संघर्ष,व पढ़ाई में बाधक जैसे कार्यों को बढ़ावा देने वाले यूजीसी के काले कानून को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की.

श्री मिश्रा ने बताया की महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय में इस कानून के लागू होने से शैक्षणिक विविधता तथा वर्ग संघर्ष बढ़ेगा. महाविद्यालय परिसर अशांत हो जाएगा. झूठी शिकायतें होने लगेगी. सवर्ण छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण इस कानून से देश के भविष्य के निर्माता युवा वर्ग राष्ट्र के मुख्य धारा से अलग हो जाएंगे,जिसका दूरगामी परिणाम देश हित के पूर्णत: प्रतिकूल होगा.

छात्र जातीय दंगा फसाद में उलझ कर रह जाएंगे. जल्दबाजी में लागू किए गए इस कानून को रद्द होना चाहिए.सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर रोक अवश्य लगाई है किंतु पूरी तरह से यह कानून रद्द होना चाहिए. राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का वक्तव्य भी स्पष्ट नहीं है.कानून के समाप्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा.