गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में नर्मदेश्वर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी मैनपुर द्वारा 29 जनवरी से 04 फरवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन बिजली आफिस के पास मैदान में आयोजित किया जाना है।
श्री शिव महापुराण में कथा का वाचन कथा व्यास पंडित नंदकिशोर चौबे महाराज द्वारा किया जायेगा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन किया जायेगा। श्री शिव महापुराण कथा को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही है।






